{"_id":"699f4ff596cb00da740a6887","slug":"kidnapping-attempt-foiled-9-year-old-boy-recovered-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110179-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अपहरण की कोशिश नाकाम, 9 वर्षीय बालक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अपहरण की कोशिश नाकाम, 9 वर्षीय बालक बरामद
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शिव मंदिर सीआरपीएफ कैंप के पास पुलिस चेकिंग के चलते एक अपहरण की वारदात उस समय नाकाम हो गई जब 9 वर्षीय बालक ने होश में आते ही शोर मचा दिया। घटना हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर के निकट की है।
गांव लुहिंगाकला निवासी मयंक (9) पुत्र लालाराम ने बताया कि वह गांव के जोहड़ के पास क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और नूंह के रास्ते के बारे में पूछने लगे। रास्ता बताने के बहाने उन्होंने उसे बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके मुंह पर कपड़ा लगाकर उसे बेहोश कर दिया और कहीं ले जाने लगे। शिव मंदिर से आगे हरियाणा-राजस्थान सीमा पर पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग की जाती है। पुलिस नाके से बचने के लिए आरोपी शिव मंदिर के पास रुके थे। इसी दौरान बालक को होश आ गया। उसने खुद को छुड़ाकर शोर मचाया और भागा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी बच्चे को छोड़कर राजस्थान की ओर फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद