फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Junaid Nasir massacre Muslim MLA said in House Hindus and Muslims are descendants of Ram Krishna

जुनैद-नासिर हत्याकांड: मुस्लिम विधायक ने सदन में कहा- हिंदू और मुसलमान राम-कृष्ण के वंशज, फिर क्यों भेदभाव?

Sun, 05 Mar 2023 06:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भरतपुर
अमर उजाला नेटवर्क, भरतपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 05 Mar 2023 06:38 PM IST
सार

संघर्ष समिति के सदस्य वसीम अकरम मेव, मुख्तियार खान ने बताया कि 12 मार्च को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर जल्द समस्त कमेटी की बैठक होगी। उधर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने जुनैद-नासिर हत्याकांड को पुरजोर तरीके से उठाया।

विज्ञापन
Junaid Nasir massacre Muslim MLA said in House Hindus and Muslims are descendants of Ram Krishna
नासिर-जुनैद हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर-भरतपुर सीमा से लगते विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ की मुस्लिम विधायक सफिया जुबेर ने राजस्थान विधानसभा में जुनैद-नासिर हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि हिंदू और मुसलमान राम-कृष्ण के वंशज हैं। हमारा खून एक है फिर जुनैद-नासिर को न्याय मिलने में भेदभाव हो रहा है। इधर, रविवार को गोपालगढ़ थाना के जांच अधिकारी रामनरेश ने बताया कि घाटमीका पहुंचकर गवाहों के कागजात लिए हैं।

विज्ञापन

संघर्ष समिति के सदस्य वसीम अकरम मेव, मुख्तियार खान ने बताया कि 12 मार्च को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर जल्द समस्त कमेटी की बैठक होगी। उधर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने जुनैद-नासिर हत्याकांड को पुरजोर तरीके से उठाया। वहीं, भरतपुर जिला की नगर विधानसभा सीट से विधायक वाजिब अली ने कहा कि राजस्थान सरकार से मार्मिक अपील करता हूं कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो। परिवार को बराबरी का न्याय मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर के विधायक रफीक खान व अन्य विधायकों ने कहा कि यह संगठित अपराध है, इसलिए मोनू मानेसर की गिरफ्तारी जल्द हो। मामला फास्ट ट्रैक अदालत में चले तथा सीबीआई जांच हो। पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने परिजनों को इंसाफ दिलाने की बात कही। पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर अंसारी ने कहा कि राजस्थान के भरतपुर इलाके से दो युवकों को अगवा कर भिवानी में जला कर मारा जाता है, इससे जघन्य अपराध नहीं हो सकता।

विज्ञापन

इसके अलावा फिरोजपुर झिरका विधायक मम्मन खान इंजीनियर ने बताया कि सदन में जुनैद-नासिर का मुद्दा उठाने के कारण उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई तो सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और भाजपा को ट्वीट कर घेरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed