फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Instead of Bhankhari, a new waste disposal plant with a 600-tonne capacity will now be set up in Pratapgarh.

Faridabad News: भांखरी नहीं, अब प्रतापगढ़ में लगेगा 600 टन क्षमता का नया कूड़ा निस्तारण प्लांट

Tue, 27 Oct 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Instead of Bhankhari, a new waste disposal plant with a 600-tonne capacity will now be set up in Pratapgarh.
केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने नगर निगम अधिकारियों और सोसाइटी वासियों के साथ बैठक में की घोषणा
विज्ञापन


भांखरी में 20 नवंबर के बाद कूड़ा डालने पर रहेगी रोक

1250 टन कूड़ा निकलता है शहर में हर रोज
6 माह से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था ठप चल रही
350 टन कूड़ा निस्तारण की ही व्यवस्था है शहर में


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में कूड़े के बढ़ते संकट से निपटने के लिए अब भांखरी के बजाय प्रतापगढ़ में प्रतिदिन 600 टन कूड़े के निस्तारण की क्षमता वाला नया प्लांट लगाया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मंगलवार को सेक्टर-16ए स्थित सर्किट हाउस में नगर निगम अधिकारियों, भांखरी क्षेत्र के लोगों और सोसाइटी वासियों के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भांखरी में 20 नवंबर तक ही कूड़ा डाला जाएगा। इसके बाद वहां कूड़ा डालना बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, प्रतापगढ़ में प्रस्तावित नए प्लांट को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के बीच इसके संचालन और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था महत्वपूर्ण होगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि प्रतापगढ़ में 600 टन प्रतिदिन क्षमता का नया कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित किया जाएगा। यहां पहले से ही 150 टन प्रतिदिन क्षमता का प्लांट मौजूद है। इसके अलावा मुजेड़ी में 200 टन प्रतिदिन क्षमता का कूड़ा निस्तारण प्लांट पहले से लगा हुआ है। नए प्लांट की स्थापना से शहर में एकत्र होने वाले कूड़े के निस्तारण की क्षमता बढ़ाने की योजना है। उन्होंने बताया कि शहर में कूड़ा एकत्र करने के लिए सात से आठ कलेक्शन प्वाइंट भी हैं। इन स्थानों पर 50 से 100 टन प्रतिदिन क्षमता वाले कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की योजना है। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में जमा होने वाले कूड़े का स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने में मदद मिल सकती है। इन प्लांट को लगाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली से कूड़ा लाकर डालने का आरोप, दर्ज होगी प्राथमिकी
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आरोप लगाया कि दिल्ली से भी चोरी-छिपे फरीदाबाद में कूड़ा लाकर डाला जा रहा है। उनके अनुसार, सूरजकुंड और एत्मादपुर के आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन करीब 200 से 250 टन कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे शहर में कूड़े की समस्या और गंभीर होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इसे रोकने के लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता और नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस रात के समय गश्त करेगी और कूड़ा डालने वालों को रोकेगी। साथ ही, नियमों का उल्लंघन कर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य बाहरी क्षेत्रों से आने वाले कूड़े को रोकना और शहर में अवैध रूप से कूड़ा डालने की घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतापगढ़ में विरोध, लोग बोले-किसी भी सूरत में नहीं बनने देंगे
प्रतापगढ़ में नया कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की घोषणा के बीच स्थानीय लोगों ने भी विरोध जताना शुरू कर दिया है। कूड़ा डालने को लेकर क्षेत्र में नाराजगी सामने आई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सेक्टर-56 निवासी विनोद शर्मा कह रहे हैं कि प्रतापगढ़ कूड़ा निस्तारण प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों को घरों से निकालकर गोली मार दी जाए। इस बार पुलिस को हथियार देकर भेजा जाए। वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर मीम्स बनाकर डाल रहे हैं। इसमें विधायक और केंद्रीय राज्यमंत्री पर निशाना साधा जा रहा है। प्रतागपढ़ कूड़ा प्लांट को संघर्ष समिति के पदाधिकारी आरडब्ल्यूए सेक्टर-56 के प्रधान सतपाल ने बताया कि तीन वर्ष से यहां के लोग संघर्ष कर रहे थे। पूर्व निगमायुक्त ने यहां से कूड़ा प्लांट हटवाने का आश्वासन दिया था। बाद में यहां सिर्फ एनआईटी विधानसभा क्षेत्र का कूड़ा निस्तारण होगा, लेकिन अब यहां पूरे शहर का कूड़ा निस्तारण होगा। बुधवार को बैठक करेंगे। उधर, संघर्ष समिति के सदस्य विनोद शर्मा ने कहा कि किसी भी कीमत पर प्रतापगढ़ में कूड़ा प्लांट नहीं बनने देंगे। रविवार को महांपचायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed