फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If corona infection decreases, then fever patients increase

कोरोना संक्रमण कम हुआ तो बुखार के मरीज बढ़े

Sat, 04 Sep 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
If corona infection decreases, then fever patients increase
फरीदाबाद। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण कम हुआ है। वहीं बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों के अलावा वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए रहे हैं। बीके नागरिक अस्पताल में ही करीब दस फीसदी मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। इसमें युवा-बुजुर्ग व बच्चे शामिल हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है और कइयों की जान तक जा चुकी है। ऐसे में फरीदाबाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुखार के मामलों में लोगों को लापरवाही न बरतने की सलाह दी है। वहीं, निजी सरकारी अस्पतालों में संदिग्धों को सतर्कता रहते हुए उचित इलाज कराने की एडवाइजरी दी है। डॉक्टरों के अनुसार यूपी में रहस्यमय तरीके से बच्चों को बुखार जकड़ रहा है। कोरोना के बाद मलेरिया व डेंगू का खतरा बना हुआ है। उनका कहना है कि बच्चे वायरल फीवर के साथ पहुंच रहे हैं। बीके नागरिक अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि बुखार के मामले बढ़े हैं। ऐसे मामलों में लोगों की कोविड रिपोर्ट भी नेगेटिव आ रही है।
विज्ञापन

कोरोना के साथ फ्लू से भी लोग बचाव करें। लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें। इन दिनों करीब दस फीसदी मरीज वायरल के लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं मरीजों के बढ़ने लैब में भी लोगों की भीड़ लग रही है। डॉक्टर खून की जांच अलावा अन्य जरूरी जांच के लिए सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना महामारी के कम होने के अन्य बीमारियां बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार बारिश में तापमान में अचानक बदलाव होने की वजह से वायरल सक्रिय हो जाता है और तेजी से फैलता है। वायरल फीवर में भी प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत रहती है। शनिवार को बीके अस्पताल में ओपीडी करीब 1200 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगूू व मलेरिया को लेकर सतर्कता जरूरी
डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत ने कहा कि प्लेटलेट्स कम होना डेंगू नहीं है। बुखार में प्लेटलेट्स कम होना आम बात है। प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह लेकर आराम करें। इस दौरान सावधानी जरूर बरतें। उन्होंने बताया कि जिले में डेंगू के सात और मलेरिया के पांच केस आ चुके हैं। इसके लिए विभाग की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं।

सात दिन तक रहता है
टेस्ट रिपोर्ट में जानकारी नहीं मिलती की यह कौन सा बुखार है, चार से सात दिन तक परेशान करता वायरल बुखार
एक को होने पर घर के अन्य सदस्य आ जाते हैं चपेट में
इन बातों का ख्याल रखें
बारिश के मौसम में पानी उबालकर व छान कर पीना चाहिए।
बाहर खुले में बिकने वाले खाने से भी परहेज करना चाहिए।
इस मौसम में सब्जियां धुलकर व उबालकर खाना चाहिए।
वर्जन-
कोरोना महामारी कम होने के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस मौसम में वायरल बुखार के अधिक मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में उपचार और जांच के इंतजाम किए गए है। - डॉ. सविता यादव, पीएमओ बीके अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed