फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   How to start a new season without a book

बिना किताब कैसे करें नए सत्र का आगाज

Mon, 25 Apr 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
How to start a new season without a book
फरीदाबाद। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने सरकार व शिक्षा विभाग की नीतियों के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। अध्यापकों का कहना है कि बगैर किताब के नए शैक्षणिक सत्र कैसे शुरू हो सकता है। सरकार से इसी तरह के अन्य शैक्षणिक मुद्दों से जुड़े विषयों पर ध्यान न देने पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही जिला मुख्यालयों पर आंदोलन की बात कही है।
विज्ञापन

सरकार ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों को हिंदी व अंग्रेजी माध्यम बनाने के साथ ही बच्चों से फीस लेने का प्रावधान किया है। बावजूद इसके उन्हें पुस्तक उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र को शुरू करना बेईमानी है। शिक्षक संघ ने
विज्ञापन

प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू न करने, एलटीसी (घूमने के लिए विशेष भत्ता) ब्लाक ईयर 2016-19 से प्राथमिक शिक्षकों को वंचित रखने पर भी रोष प्रकट किया है। इसके साथ प्राथमिक शिक्षकों के स्थानांतरण न करने का भी विरोध किया है। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरीओम राठी व प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या कम करने की मंशा से ऐसा किया जा रहा है। बीते दो वर्षों से सरकारी स्कूल के बच्चों को पाठ्यपुस्तक ही उपलब्ध नहीं कराई गई। सरकारी स्कूल के शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य में लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार प्रभावित हो रहा है। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों से हटाकर केवल शिक्षण कार्य में लगाएं। सभी कक्षाओं को छात्र शिक्षक अनुपात दुरुस्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed