{"_id":"6102b8a08ebc3e08a6763ef5","slug":"house-sold-by-taking-loan-from-bank-case-registered-faridabad-news-noi5963805147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से लोन लेकर बेच दिया मकान, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से लोन लेकर बेच दिया मकान, मामला दर्ज
विज्ञापन
फरीदाबाद। एसबीआई बैंक में मकान गिरवी रखकर एक व्यक्ति ने बीस लाख रुपये का लोन ले लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने मकान को दूसरे व्यक्ति के नाम बेच दिया। बैंक की किश्तें न भरने पर बैंक ने मकान पर नोटिस चिपकाना चाहा, लेकिन मकान में दूसरा परिवार मौजूद था। आरोपी ने अपना मकान लोन लेने के बाद बेच दिया था। बैंक प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ धोखा धड़ी का मामला दर्ज कराया है।
नीलम बाटा रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य प्रबंधक गीता सपरा ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि होडल की लोहखंड कॉलोनी निवासी गजेंदर सिंह ने मैसर्स हर्षित ट्रेडर्स के नाम से बीस लाख रुपये का लोन लिया था। बैंक ने उसके मकान की रजिस्ट्री की मूल कॉपी गारंटी के तौर टूर पर अपने पास जमा कर ली।
गजेंदर ने बैंक की किश्त देनी बंद कर दी। साल 2018 से बैंक ने गजेंदर को नोटिस भेजने शुरू किए। लेकिन उसने किश्तें देने में आनाकानी शुरू कर दी। सात नवंबर 2020 को बैंक के अधिकारी गिरवी रखी संपत्ति पर नोटिस देने गए। यहां अधिकारियों से मिलने प्रिया गोयल नाम की महिला आई। उसने बताया की यह मकान उसका है। महिला ने सबूत के तौर पर मकान की रजिस्ट्री भी दिखाई।
विज्ञापन
जांच में पता लगा कि आरोपी ने अपनी पत्नी सीमा के नाम पर ब्लड ट्रांसफर डीड बनवा रखी थी। इसके आधार पर उसने अपना मकान दूसरी महिला को बेच दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखा धड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।