फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Half an hour of rain caused jam, people kept battling

आधे घंटे की बारिश से जाम से जुझते रहे लोग

Mon, 13 Sep 2021 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Half an hour of rain caused jam, people kept battling
फरीदाबाद अजरौंदा चौक पर भरा बरसात का पानी । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाने के नगर निगम, एफएमडीए व अन्य एजेंसियों के दावे धरे रह गए। सोमवार को आधे घंटे हुई तेज बारिश से शहर में जलभराव होने लगा। सीवर जाम होने से सड़कों पर पानी भर गया। अजरौंदा चौक पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं, नीलम चौक पर जाम लग गया। यही स्थिति एनआईटी क्षेत्र के कई इलाकों में देखने को मिली।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने रविवार को इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों को जलभराव से निजात दिलाने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि सभी नाले और सीवर की सफाई कराई जाए। जिससे बारिश होने पर परेशानी न हो। इसी प्रकार पिछले दिनों नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त वैशाली शर्मा और मुख्य अभियंता रामजी लाल ने अपनी टीम के साथ ड्रेन का निरीक्षण भी किया था। सफाई का काम भी चालू करवाया था लेकिन काम की रफ्तार इतनी धीमी थी कि केवल एक से डेढ़ किलोमीटर की ही सफाई हो पाई। जिसका परिणाम यह रहा है ड्रेन पूरी तरह से ओवरफ्लो हो होने लगा। पिछले साल भी ड्रेन के ओवरफ्लो होने से सेक्टर और कॉलोनियों के लोगों का काफी नुकसान हुआ था। इस बार नगर निगम दावे कर रहा था कि ड्रेन को मानसून से पहले ही साफ करवा दिया जाएगा लेकिन सभी दावे बेकार निकले।
विज्ञापन

सेक्टर व कॉलोनियों में भरा पानी
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक, अजरौंदा चौक, सेक्टर-7-8 चौक और बल्लभगढ़ चौक पर हुए जलभराव से ट्रैफिक जाम की समस्या बन गई। सबसे ज्यादा खराब हालत अजरौंदा चौक, बाटा चौक, डबुआ कॉलोनी और पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड और सेक्टर-22, 23 और सेक्टर-15ए में देखने को मिली। विद्या मंदिर स्कूल की सड़क भी लबालब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं
शहर की मुख्य सड़कों की हालत बारिश से खस्ता होने के कारण रोजाना जाम लग रहा है। इन सड़कों में बडे़-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनसे वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है और हादसों का अंदेशा है। बरसात के कारण अजरौंदा चौक पर पानी भरने से सोमवार को नीलम फ्लाईओवर पर जाम लग गया। बारिश की वजह से हार्डवेयर सोहना रोड, प्याली रोड, व्हर्लपूल चौक, ओल्ड फरीदाबाद चौक, सेक्टर-16 मोड़, सेक्टर-21 सी, सेक्टर-30 इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सेक्टर-12-15 डिवाइडिंग रोड, वाईएमसीए चौक, झाड़सेंतली रोड पर सड़क की हालत खस्ता हो गई है। सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं और पत्थर बिखर गए है। पत्थरों के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। हेड कांस्टेबल सुभाष कुमार ने बताया कि सड़कों के खराब होने के कारण लोगों को शहर के सभी मार्गों पर रुक-रुककर चलना पड़ रहा है। अजरौंदा चौक, वाईएमसीए चौक, हार्डवेयर चौक और अन्य स्थानों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहता है।

नगर निगम की टीम पानी निकासी के काम जुटी है। लगातार बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। फिर भी सभी डिस्पोजल और मोटर के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है जिससे लोगों को जल्द राहत मिल सके।
- यशपाल यादव, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed