फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   girl committed suicide by hanging

युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 26 Aug 2021 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
girl committed suicide by hanging
बल्लभगढ़। सुभाष कॉलोनी इलाके में एक युवती ने बुधवार की रात 11 बजे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आदर्श नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुभाष कॉलोनी निवासी प्रीति (28) परिजनों के साथ रहती थी। बुधवार की रात 11 बजे वह कमरे में सोने की बात कहकर चली गई। कुछ देर बाद परिजन किसी कार्य से उठाने पहुंचे तो देखा कि वह पंखे से लटकी हुई थी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच पूरी होने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रीति आईएएस बनना चाहती थी। इसकी तैयारी कर रही थी। कुछ दिन बाद उसकी शादी भी होनी थी। वहीं, इस मामले में परिजन भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed