फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gang rape with female security personnel, case on six

महिला सुरक्षाकर्मी से सामूहिक दुष्कर्म, छह पर केस

Sat, 23 Apr 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with female security personnel, case on six
फरीदाबाद। महिला सुरक्षा कर्मी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वारदात दो साल पुरानी है। आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था। उसके आधार पर महिला को लगातार शोषण कर रहे थे।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह सिक्योरिटी एजेंसी में काम करती है। उसके साथ काम करने वाली महिला मार्च 2020 में उसे अपने साथ नीलम-बाटा रोड स्थित होटल लेकर गई थी। सहकर्मी ने कहा था कि उसे कुछ काम है। 15 मिनट में वापस आ जाएंगे। आरोपी महिला ने उसे एक कमरे में बिठाया और कोल्डड्रिंक दी। कोल्डड्रिंक पीकर महिला को नशा हो गया। इसके बाद वीरेंद्र दहिया, हरी सिंह, जय प्रकाश, सखवीर व देवीराम नाम के लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता को मामले का पता लगा। आरोपियों ने दुष्कर्म के समय पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली थी। आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण कर रहे थे। परेशान होकर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पांचवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, बेलदार गिरफ्तार
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके में एक बेलदार ने पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को आरोपी ने बच्ची को एक खाली मकान में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पल्ला थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी सौरभ करीब तीन महीने पहले ही बच्ची के पड़ोस में रहने आया था। आरोपी बेलदारी का काम करता है। शुक्रवार दिन में आरोपी ने बच्ची को रात के समय मिलने आने के लिए कहा था। बच्ची उसकी बातों में आ गई। रात को आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसे खाली मकान में ले गया और वारदात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed