{"_id":"69de2d6375d7ab70190f5c23","slug":"fsdfg-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-111278-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दलित युवक के साथ मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दलित युवक के साथ मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। क्षेत्र के खोरी खुर्द गांव निवासी महेंद्र ने पुलिस व अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस से 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। पीड़ित महेन्द्र ने आरोप लगाया कि 4 अप्रैल को थाना शहर तावडू में तैनात सब-इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंचे और उन्हें जबरन थाने ले आए। जहां करीब तीन घंटे तक हिरासत में रखा गया और उनके साथ मारपीट की गई, और कथित रूप से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। इसके अलावा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
महेन्द्र ने आरोप लगाया कि उनसे उनकी चचेरी बहन के चल रहे जमीन विवाद से जुड़े सिविल केस को वापस लेने का दबाव बनाया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अदालत द्वारा यथास्थिति के आदेश पहले से जारी हैं, बावजूद इसके कथित तौर पर दबाव बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने शिकायत के आधार पर 10 अप्रैल को उपायुक्त नूंह और पुलिस अधीक्षक नूंह को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि घटना का पूरा विवरण 15 दिन में भेजा जाए।