फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud committed under the pretext of buying an iPhone 17 Pro on OLX.

Faridabad News: ओएलएक्स पर आईफोन 17 प्रो खरीदने के नाम पर 1.22 लाख की ठगी

Mon, 08 Jun 2026 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fraud committed under the pretext of buying an iPhone 17 Pro on OLX.
साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ऑनलाइन खरीदारी के दौरान युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ओएलएक्स पर आईफोन 17 प्रो खरीदने के नाम पर आरोपी ने युवक से 1 लाख 22 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल फरीदाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-30 निवासी शुभम गुप्ता ने बताया कि 4 जून 2026 को वह ओएलएक्स पर मोबाइल फोन की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला। उन्होंने अपनी पत्नी के मोबाइल नंबर से उक्त व्यक्ति से संपर्क किया और आईफोन 17 प्रो खरीदने की बात की। आरोपी ने भरोसा दिलाते हुए फोन भेजने का आश्वासन दिया और भुगतान अपने बैंक खाते में जमा कराने को कहा। आरोपी के कहने पर शुभम गुप्ता ने अपने कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक खातों से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1.22 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पहली ट्रांजेक्शन में 1 लाख रुपये और दूसरी में 22 हजार रुपये भेजे गए।
विज्ञापन




राशि भेजने के बाद जब पीड़ित ने फोन की डिलीवरी के संबंध में संपर्क करने का प्रयास किया तो आरोपी ने कॉल उठाना बंद कर दिया। खुद को ठगी का शिकार समझते हुए पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर अपराध थाना सेंट्रल फरीदाबाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed