फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five teams will hear the side of Khori displaced from next week

पांच टीमें खोरी विस्थापितों का अगले सप्ताह से सुनेंगी पक्ष

Tue, 17 May 2022 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
Five teams will hear the side of Khori displaced from next week
फरीदाबाद। खोरी से विस्थापित पात्रों को डबुआ कॉलोनी में ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिए जा रहे हैं। करीब 600 पात्रों को कब्जा पत्र जारी हो चुका है। जल्द ही उन्हें रहने के लिए फ्लैट मिल जाएंगे। वहीं, ऐसे लोग जो खुद को खोरीवासी बताते हैं, लेेकिन किसी कारण से उनका नाम सूची में नहीं आया है, उनकी बात सुनने के लिए नगर निगम ने 5 टीमों का गठन कर दिया है। ये टीमें अगले सप्ताह (23 मई) से सुनवाई करेंगी।
विज्ञापन

नगर निगम के वरिष्ठ वास्तुकार बीएस ढिल्लो ने बताया कि पहली सूची में 1009 पात्रों को डबुआ कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्रों को पहले दस हजार रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें फ्लैट रहने के लिए मिल जाएगा। ढिल्लो ने बताया कि पात्रों को सरकार की ओर से तय मकान किराया भत्ता भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खोरी पात्रों के लिए सरकार ने कुछ तय कागजात मांगे थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी दिशा निर्देश दिया हुआ है। इसमें कई लोग सरकारी मानक को पूरा नहीं करते। ऐसे में निगम आयुक्त यशपाल यादव का मानना है कि जिन विस्थापितों ने पुनर्वास के लिए आवेदन किया हुआ है, लेकिन वे तय मानक को पूरा नहीं करते। ऐसे लोगों की बात को कमेटियां सुने। यदि इस दौरान उनके पास खोरी विस्थापित होने का ठोस प्रमाण है तो विचार किया जाए। बीएस ढिल्लो ने बताया कि इसके लिए सिटी प्रोजेक्ट आफिसर द्वारिका प्रसाद व सीपीओ पदम के नेतृत्व में दो-दो टीमें, जबकि एओ सुरेंद्र के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है। पूरे सुनवाई प्रक्रिया पर क्षेत्रीय कराधान अधिकारी सुमन और एसटीपी महिपाल नजर रखेंगे। वरिष्ठ वास्तुकार ने बताया कि एक टीम रोजाना करीब 170 लोगों की बात को सुनेगी। टीमें सूरजकुंड में राधा स्वामी सत्संग भवन में सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed