फरीदाबाद: मकान का लेंटर गिरा, 2 मजदूर दबे, एक की मौत
फरीदाबाद के संत नगर में आज सुबह मकान का लेंटर अचानक गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। मकान का लेंटर गिरने से उसके नीचे दो मजदूर दब गए। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत होने की सूचना है, जबकि दूसरा घायल है।
यहां की है घटना
ये हादसा सोमवार सुबह ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास संत नगर में हुआ। बताया गया है कि यहां मकान का लेंटर अचानक गिर गया और उसके नीचे दो मजदूर दब गए। हादसे को देख मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने मलबे में फंसे इन मजदूरों को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।