{"_id":"614625a68ebc3ef2c50963ff","slug":"faridabad-gurugram-metro-work-will-start-soon-faridabad-news-noi6054183125","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो का काम जल्द होगा शुरू: केंद्रीय राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो का काम जल्द होगा शुरू: केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
रीदाबाद एफआईएम में आयोजित कार्यक्रम में उद्योगपतियों को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद-गुड़गांव के बीच मेट्रो पर जल्द काम शुरू होगा। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) अंतिम चरण में है। वहीं, फरीदाबाद जेवर एयरपोर्ट नोएडा से भी जुड़ जाएगा। इससे यहां के उद्योगों को फायदा होगा। ये बातें उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-24, 25 व 32 (डीएलएफ इंडस्ट्रीयल एरिया) में सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर कही। निर्माण कार्य में 119 करोड़ की लागत आएगी।
उन्होंने बाटा चौक स्थित फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) के कार्यालय के बाहर उद्योगपति केसी लखानी के हाथों नारियल तुड़वाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की मनोहर सरकार हरियाणा को एक नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि उद्योगों से फरीदाबाद की पहचान है। दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ये हाईवे फरीदाबाद से होकर गुजरता है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि दो साल में हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा। इससे दिल्ली से मुंबई 12 से 15 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
इसके अलावा फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए बन रहे फ्लाइओवर के निर्माण के बाद कुछ ही देर में यहां से जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचा जा सकेगा। ऐसे में उद्यमी गुरुग्राम से होकर दिल्ली एयरपोर्ट जाने की बजाय जेवर एयरपोर्ट जाना ही पसंद करेंगे। फरीदाबाद से गुरुग्राम मेट्रो का काम भी जल्द शुरू होगा। उसकी डीपीआर अंतिम चरण में है। इससे पहले एफआईए हाल में आयोजित समारोह में बीआर भाटिया व केसी लखानी ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
बीआर भाटिया ने कहा कि फरीदाबाद के उद्योगों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। पिछले कई सालों से उद्यमियों के साथ ही शहर के लोग इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए निर्माण के लिए 119 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया। आज निर्माण कार्य भी शुरू हो रहा है। केसी लखानी ने कहा कि औद्योगिक सड़कों के निर्माण को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका विचाराधीन थी, जिस कारण निर्माण में देरी हो रही थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उस पर संज्ञान लेकर उस विवाद को सुलझाकर इस समस्या का समाधान करवाया।
विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उद्योगों में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत ढांचे को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाली सड़कें बेहतर गुणवत्ता की होंगी। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता, महापौर सुमन बाला,एफआईए के प्रधान बीआर भाटिया पार्षद मनोज नासवा, एफआईए के महासचिव जसमीत सिंह, पूर्व प्रधान नवदीप चावला, सजन जैन, एचके बतरा, नरेंद्र अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, शम्मी कपूर, एचआर गुप्ता, सुनील गुलाटी, जोगेश भाटिया, रमणीक प्रभाकर व रवि भूषण खत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
राजमार्ग से गुरुग्राम तक मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि दिल्ली-मुंबई व नोएडा को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण कार्य से उद्योगों को राजमार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। राजमार्ग पर जेसीबी चौक से हार्डवेयर चौक तक चार लेन की सड़क बनेगी और हार्डवेयर चौक से होते हुए गुरुग्राम बिना रोकटोक आवागमन होगा।