फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Drunk son killed parents by stabbing him with scissors

फरीदाबाद: नशेड़ी बेटे ने कैंची घोंपकर मां-बाप को मार डाला, संपत्ति के लालच में दिया वारदात को अंजाम

Sun, 15 May 2022 12:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 15 May 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
Faridabad Drunk son killed parents by stabbing him with scissors
मां-बाप की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Social Media
भारत कॉलोनी के हनुमान नगर स्थित गली नंबर 5 में रह रहे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेवानिवृत्त कर्मचारी व उनकी पत्नी को बेटे ने कैंची गोदकर मार डाला। मृतकों की पहचान बीर सिंह (70) व चंपा (62) के रूप में हुई है।आरोपी बेटे को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है। वह शहर से कहीं भागने के फिराक में था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू (38) ने बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात कैंची से अपने पिता बीर सिंह व मां चंपा की  हत्या कर दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी ने अपने माता-पिता की हत्या संपत्ति पर कब्जा करने के लिए किया था। वह नशा करने का आदी है। नशे के लिए वह अपने माता-पिता से मारपीट कर रहा था। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई व अन्य परिजनों ने बताया कि बीर सिंह मूल रूप से पलवल के करीमपुर बर्रे के रहने वाले थे। वह एचएसवीपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उन्होंने गुरुग्राम में चार साल तक ट्यूबवेल ऑपरेटर के रूप में नौकरी थी। इससे पहले वह फरीदाबाद में थे। करीब 10 साल पहले गुरुग्राम से सेवानिवृत्त हुए। हनुमान नगर में मकान बनाने के बाद वह करीब 25 साल से रह रहे थे। बीर सिंह की तीन बेटी व एक बेटा है। तीनों बेटियां रेखा, सुलेखा व चंचल की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा अपने परिवार के साथ ओल्ड फरीदाबाद में रहती हैं, जबकि सुलेखा व चंचल मथुरा में अपने परिवारों के साथ रहती हैं। बेटे जितेंद्र की शादी संजय कॉलोनी में करीब 15 साल पहले हुई थी। सात-आठ साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। ऐसे में बीर सिंह अपनी पत्नी चंपा व जितेंद्र के साथ रहते थे। जितेंद्र अपना खुद का ऑटो चलाता है। पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी को नशे की लत है। वह अपने माता-पिता के साथ रोज झगड़ता था। यहां तक उनके साथ मारपीट भी करता था, लेकिन लोक-लाज के डर से दंपती ने कभी पड़ोसियों से इसका जिक्र नहीं किया। बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात करीब एक बजे के बाद दंपती की जितेंद्र से घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाने व अन्य बात को लेकर कहासुनी हो गई। ताव में आए आरोपी ने दोनों को कैंची से गोद डाला और दोनों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गया।

शादी का दबाव बना रहे थे माता-पिता

स्थानीय लोगों के अनुसार, बीर सिंह व चंपा अपने बेटे जितेंद्र की दूसरी शादी कराना चाहते थे, लेकिन जितेंद्र शादी करने के लिए राजी नहीं था। इस बात को लेकर भी काफी झगड़ा होता था। वहीं, जितेंद्र अक्सर नशे के लिए उनसे पैसों की भी मांग करता था। बृहस्पतिवार को वह ऑटो चलाने नहीं गया था। रात करीब 10 बजे वह अपनी मां चंपा से चाय बनाने के लिए भी कहा था।

मुंह में ठूस दिए थे कपड़े

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीर सिंह ने मकान की ऊपरी मंजिल पर एक कमरा किराए पर दे रखा है, जिसमें एक दंपती रहता है। किराएदार ने बताया कि वह खाना खाने के बाद करीब 12 बजे सो गए थे। आरोपी जितेंद्र भी ऊपर बने एक कमरे में सोता था, जहां रात में शोर हो रहा था। किराएदारों की नींद खुली तो बीर सिंह और चंपा इधर-उधर भाग रहे थे। थोड़ी देर बाद उन्होंने देखा कि नीचे खून ही खून फैला था और जितेंद्र कमरे को बंद कर भाग रहा था। उसने दोनों के मुंह में कपड़े भी ठूस दिए थे।

पिछले महीने बीर सिंह का हुआ था ऑपरेशन

बीर सिंह बीमार रहते थे और उन्हें पथरी हो गई थी। पिछले महीने ही उन्होंने एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। ऐसे में बड़ी बेटी रेखा रोज उनकी देखरेख करने सुबह के समय ओल्ड फरीदाबाद से आती थी। शाम को वापस चली जाती थी। बृहस्पतिवार को भी वह अन्य दिनों की तरह आई थी। शाम को माता-पिता के लिए खाना बनाने के बाद वह चली गई थी। रात में पड़ोसियों ने उसके माता-पिता की हत्या की जानकारी उसे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed