{"_id":"625c7aa1e6e8e51f2a105713","slug":"faridabad-accused-of-sexual-assaulting-one-and-a-half-year-old-innocent-arrested-girl-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: डेढ़ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: डेढ़ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत गंभीर
Mon, 18 Apr 2022 02:08 AM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, फरीदाबाद
पीटीआई, फरीदाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 18 Apr 2022 02:08 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान यूपी निवासी देशराज के रूप में हुई है। वह बल्लभगढ़ के शाहपुर गांव में रहता था। पीड़िता की मां घरेलू सहायिका जबकि पिता एक फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फरीदाबाद में रविवार को पुलिस ने पड़ोसी की डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान यूपी निवासी देशराज के रूप में हुई है। वह बल्लभगढ़ के शाहपुर गांव में रहता था। पीड़िता की मां घरेलू सहायिका जबकि पिता एक फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह काम से लौटी तो देखा कि आरोपी उसकी बेटी का शोषण कर रहा है। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया, ''हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।''