फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad 4 new dengue patient total number crosses 250 viral fever patients number increasing

फरीदाबाद: जिले में चार नए डेंगू मरीज मिलते ही संख्या 250 के पार, वायरल बुखार के बढ़ रहे मरीज

Wed, 03 Nov 2021 05:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Nov 2021 05:55 PM IST
सार

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने चार नए मरीज मिलने की पुष्टि की है, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 251 हो गई है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
faridabad 4 new dengue patient total number crosses 250 viral fever patients number increasing
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने चार नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। अब जिले में कुल 251 डेंगू मरीज हो गए हैं। रोजाना नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। डेंगू के मामले बढ़ने से अस्पतालों में बेड की मारामारी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


जिले में बुखार व डेंगू के मरीजों की संख्या लागतार बढ़ती जा रही है। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भारी संख्या देखने को मिल रही है। वहीं, अस्पतालों में अधिकतर बेड पर मरीज दाखिल हैं। इमरजेंसी से लेकर सामान्य वार्ड तक मरीजों भी भीड़ है। वहीं बड़े अस्पतालों में अधिकतर प्राइवेट रूम भरे हुए हैं। बीके सिविल अस्पताल में भी मरीज दाखिल हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है।
विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने चार नए मरीज मिलने की पुष्टि की है, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 251 हो गई है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा एक्टिविटी बढ़ाई हुई हैं। टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को नोटिस देने का काम कर रही हैं। अभी तक 5000 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित रूप से नहीं हो रही फॉगिंग
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डेंगू ओर वायरल बुखार की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराने के दावे किए जा रहे है। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में अभी तक फॉगिंग नहीं हुई। खासकर उन इलाकों में जहां से ज्यादा मरीज आ रहे है। इस कारण जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed