{"_id":"5ffb37918ebc3e316538c212","slug":"fall-in-pollution-levels-due-to-wind-faridabad-news-noi5591248124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट
विज्ञापन
हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट
फरीदाबाद। प्रदूषण में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। रविवार को हवा की रफ्तार मध्यम रहने से प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 251 दर्ज किया गया। यह शनिवार की तुलना में 60 अंक कम है।
जिले में पिछले दो दिनों से हवाएं चलने का सिलसिला जारी है। इससे प्रदूषित कण एक जगह एकत्र नहीं हो पा रहे हैं और प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखी जा रही है। रविवार को सुबह से ही तेज हवा चलने का सिलसिला जारी है। इस कारण प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट देखी गई है। हालांकि अभी भी यह खराब श्रेणी में बना हुआ है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार रविवार को एक्यूआई 251 दर्ज किया गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 क्षेत्र पिछले कई दिनों से सबसे प्रदूषित बना हुआ है। यहां का एक्यूआई लगातार 300 से ऊपर बना हुआ है। रविवार को सेक्टर-16 का एक्यूआई 302 दर्ज किया गया। एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 200 दर्ज किया गया। वहीं, बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 132 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि हवा चलने की वजह से प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है। हवा चलते रहने की स्थिति में आने वाले दिनों में प्रदूषण और भी कम हो सकता है।