फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity came after six months in Edel Divine

एडल डिवाइन में छह महीने बाद आई बिजली

Thu, 03 Mar 2022 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Electricity came after six months in Edel Divine
फरीदाबाद। सेक्टर-76 स्थित एडल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी में रह रहे लोगों को बृहस्पतिवार सुबह उस समय खुशी मिली जब उनके फ्लैट्स में छह महीने बाद बिजली आई। लोगों का कहना है कि बिल्डर की लापरवाही के चलते उन्हें छह महीने तक अंधेरे में गुजारना पड़ा। ऐसे में काफी परेशानी उठानी पड़ी। किराये पर जनरेटर लेकर किसी तरह से जरूरत को पूरा करना पड़ा। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एडल डिवाइन कोर्ट में 24 परिवार रहते हैं। इनमें से अधिकांश नौकरी पेशा वाले हैं।
वे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद व फरीदाबाद आदि शहरों में काम करते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने बताया कि सितंबर 2021 से बिना बिजली के ही अपने फ्लैट्स में रहना पड़ा। क्योंकि बिल्डर ने बिजली को बिजली बिल का 1.70 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। ऐसे में बिजली निगम ने उनके सोसाइटी की बिजली काट दी। इसके बाद से सभी की परेशानी बढ़ गई। हालांकि इस मामले की शिकायत अदालत में भी की गई थी। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि बिजली निगम से इस बाबत बात की गई और उन्हें लगभग 40 लाख रुपये जमा कराने का आश्वासन दिया गया। फिलहाल निगम को पहली किस्त में 21 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। दूसरी किस्त अगले महीने जमा कराए जाएंगे। पहली किस्त मिलने के बाद बिजली निगम ने सोसाइटी के कटे कनेक्शन को फिर से जोड़ दिया है।
विज्ञापन

हमलोग छह महीने अंधेरे में गुजारी है। किसी तरह से किराए के जनरेटर से बस जरूरत को पूरा किया है। बिल्डर की लापरवाही सजा हमें भुगतनी पड़ी है। लेकिन अब बिजली आई तो खुशी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक द्विवेदी, प्रधान, आरडब्ल्यूए, एडल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी
काफी खुशी मिली। घर में बिजली आ गई है। हमलोगों ने छह महीने काफी कष्ट काटे हैं। बिल्डर की लापरवाही से हमें काफी परेशानी हुई। - सतीष कौशिक, आरडब्ल्यूए सदस्य, एडल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed