फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ED 19 kg gold seized Cyber fraud Puneet mother locker in faridabad

ED Raids: साइबर फ्रॉड पुनीत की मां के लॉकर में छापा, 19 किलो गोल्ड समेत कई लग्जरी कारें जब्त

Mon, 06 May 2024 03:14 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 May 2024 03:14 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने बीती तीन मई को फरीदाबाद के इंडियन बैंक में अपनी मां के नाम पर रखे गए साइबर जालसाज पुनीत कुमार के लॉकर से 19.500 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।

विज्ञापन
ED 19 kg gold seized Cyber fraud Puneet mother locker in faridabad
ईडी का छापा - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉ़ड पुनीत कुमार के यहां से साढ़े 19 किलो सोना जब्त किया है। जिसकी बाजार में कीमत 14 करोड़ से ज्यादा है। तीन मई को हुई कार्रवाई के दौरान ईडी ने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में इंडियन बैंक की ब्रांच में अपनी मां के लॉकर में छिपा रखा था। 
विज्ञापन


सर्च के दौरान ईडी ने कहा कि हमें गुप्त सूचना मिली थी। पुनीत ने अपनी मां के इंडियन बैंग लौकर में गोल्ड को रखा था। ये लॉकर उसकी मां के नाम पर था। पुलिस ने तीन अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 12 दिनों की ईडी रिमांड पर भेजा गया। अभी पुनीत न्यायिक हिरासत में है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, फरवरी और मार्च 2024 के महीनों में ईडी ने 14 परिसरों में तलाशी की थी। तलाशी में कुल आठ किलोग्राम वजन वाली विदेशी निर्मित सोने की छड़ें सहित विभिन्न संपत्तियां जब्त की गईं थी। जिनकी कीमत पांच करोड़ से ज्यादा थी।


पुनीत कुमार के परिसर से 75 लाख रुपये नकद, आभूषण, उच्च-स्तरीय लक्जरी घड़ियां, मर्सिडीज, ऑडी और किआ जैसी लक्जरी कारें मिली थी। इस दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और  आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed