{"_id":"6a2e9613a6964447f601efb5","slug":"dsgdf-faridabad-news-c-24-1-pal1006-124973-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बढ़ती गर्मी से रोज खराब हो रहे 10 से 15 एलटी फ्यूज, बिजली गुल होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बढ़ती गर्मी से रोज खराब हो रहे 10 से 15 एलटी फ्यूज, बिजली गुल होने से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
शहर में बढ़ती गर्मी के चलते एलटी फ्यूज और केबल खराब होने की समस्या आ रही है। प्रतिदिन 10 से 15 एलटी फ्यूज खराब हो रहे है। बिजली गुल होने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में पड़ रही भयंकर गर्मी के चलते लोगों को बिजली से संबंधित परेशानी भी आ रही है।
प्रतिदिन बिजली की केबल व एलटी फ्यूज खराब होने की शिकायत लोगों की तरफ से बिजली सुविधा केंद्र में दर्ज कराई जा रही है। वहीं, इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों की तरफ से आई हुई शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
शहर के बिजली वितरण निगम के कार्यालय में स्थित बिजली सुविधा केंद्र में चौबीस घण्टे कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जहां लोगों की शिकायतों को दर्ज किया जाता हैं। प्रतिदिन 20 से 30 शिकायतें बिजली सुविधा केंद्र में दर्ज हो रही हैं। इसके अलावा शहर में ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मरों की जगह अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी रखे जा रहे हैं ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। शहर में लोड ज्यादा होने के चलते एलटी फ्यूज खराब होने की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ने से कई स्थानों पर एलटी फ्यूज और केबल खराब होने की शिकायतें आ रही हैं। निगम का स्टाफ अलर्ट मोड पर है और शिकायत मिलते ही उनका समाधान किया जा रहा है। ओवरलोड वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे। -जसवीर बैनीवाल, एसडीओ