{"_id":"628388a342844744d5423592","slug":"drinking-water-shortage-in-industrial-sectors-will-be-overcome-faridabad-news-noi648999423","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक सेक्टरों में पेयजल किल्लत होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक सेक्टरों में पेयजल किल्लत होगी दूर
विज्ञापन
फरीदाबाद। पेयजल समस्या से जूझ रहे एनआईटी और औद्योगिक सेक्टरों के लिए राहत भरी खबर है। आवासीय सेक्टर-22, 23 और औद्योगिक सेक्टर-24, 25 वासियों को 25 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलेगा। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस समारोह में दी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को दुरुस्त करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
लघु उद्योग भारती की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक निजी होटल में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय अध्यक्ष बलदेव प्रजापति ने की, जबकि मंच संचालन लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष रवि भूषण खत्री ने किया। इस मौके पर मूलचंद शर्मा ने कहा कि सेक्टर-22, 23, 24, और 25 में पानी की समस्या हैं।
गांव ददरिया स्थित मुख्य बूस्टिंग स्टेशन से जोड़ने के लिए लाइन बिछाई जा रही है। इसे साथ ही सेक्टर-22 मच्छी मार्केट स्थित बंद बूस्टर को चालू किया जा रहा है। नई लाइन बिछाई जा रही है। दोनों के चालू होने से पेयजल समस्या दूर हो जाएगी। रवि भूषण खत्री ने कहा कि सरकार लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र गुप्ता, अखिल भारतीय महामंत्री घनश्याम ओझा मुख्य रूप में उपस्थित रहे।