फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Disabled auto driver beaten to death in road rage in Faridabad

फरीदाबाद: दिव्यांग ऑटो चालक की रोडरेज में पीटकर हत्या... नुकसान की वसूली के लिए ऑटो भी साथ ले गया था कातिल

Sat, 03 Aug 2024 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Aug 2024 01:35 PM IST
सार

हरियाणा के फरीदाबाद में दिव्यांग ऑटो चालक की रोडरेज में पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कार से ऑटो टकराने पर कार चालक ने दिव्यांग को जमकर पीटा। इसके बाद नुकसान की वसूली के लिए ऑटो भी साथ ले गया था।

विज्ञापन
Disabled auto driver beaten to death in road rage in Faridabad
faridabad murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ से फरीदाबाद में सवारी छोड़ने आए दोनों पैरों से दिव्यांग ऑटो चालक की एक कार सवार ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। कार और ऑटो की टक्कर होने से गुस्साए युवक ने वारदात अंजाम दी। पुलिस को शव लावारिस हालत में नंगला एंक्लेव स्थित पेट्रोल पंप के पास मिला। पुलिस मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ निवासी बंटी कुमार (32) की बहन नीरज देवी ने शिकायत में बताया कि वह नंगला एंक्लेव पार्ट दो में परिवार के साथ रहती हैं। तीन भाइयों में बंटी बड़ा था। वह 31 जुलाई को फरीदाबाद में सवारी उतारकर लौट रहा था। 
विज्ञापन


इस बीच नंगला एंक्लेव स्थित पेट्रोल पंप के पास एक कार से ऑटो की टक्कर हो गई। इसके बाद चालक ने बंटी की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया तो बंटी ऑटो लेकर जाने लगा, लेकिन आरोपी ने फिर से रोक लिया और पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नुकसान की भरपाई के लिए बंटी के ऑटो को किसी के सहयोग से लेकर चला गया। नीरज ने बताया कि सवारी छोड़कर बंटी को उसके घर आना था। देर रात तक जब वह नहीं आया तो चिंता बढ़ गई। सुबह उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 

इसके बाद परिजन संजय कॉलोनी चौकी पहुंचे। यहां पुलिस ने बताया कि कुछ देर पहले अज्ञात शव बरामद हुआ है। पहचान करने पर शव बंटी का निकला। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे।

 

पत्नी भी है मूक बधिर
दिव्यांग होने के बावजूद अलीगढ़ निवासी बंटी परिवार का पालन पोषण करने के लिए ऑटो चलाता था। उसकी मूक बधिर पत्नी गर्भवती है और तीन बच्चे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed