फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   digital librery

कोरोना काल में डिजिटल लाइब्रेरी से जारी हैं शोध

Sat, 01 Aug 2020 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
digital librery
फरीदाबाद। शोध को इन दिनों जारी रखने में डिजिटल लाइब्रेरी काफी कारगर साबित हो रही हैं। कई शोध इसकी वजह से बिना रुके जारी हैं। जेसी बोस विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने यह बातें राष्ट्रीय वेबीनार को संबोधित करते हुए कही। विवि में ‘अनुसंधान सहयोगी सेवाओं से गुणवत्ता सुधार में डिजिटल लाइब्रेरी की भूमिका’ विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने महामारी के दौरान शोधार्थियों को अनुसंधान सहायता सेवाएं प्रदान करने में पुस्तकालयों की भूमिका को अहम माना। उन्होंने कहा कि विवि का पुस्तकालय अपनी ई-लाइब्रेरी और रिमोट एक्सेस सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों, शोधार्थियों व संकाय सदस्यों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह उत्कृष्ट कार्य है। इससे पहले डीन (आरएंडडी) डॉ. राजेश आहूजा ने वेबिनार की विषयवस्तु की जानकारी दी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. संदीप पाठक और आईआईटी दिल्ली के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. नीरज वेबिनार में मुख्य वक्ता रहे। डॉ. पाठक ने मेंडले, एंडनोट और जोटेरो सहित विभिन्न संदर्भ प्रबंधन उपकरणों के बारे में जानकारी दी। डॉ. नीरज ने शोध में साइटेशन, विजिबिलिटी तथा इम्पेक्ट बढ़ाने की रणनीति पर विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed