{"_id":"693c004d9869650f10029ba6","slug":"dgsfdg-faridabad-news-c-24-1-pal1006-120019-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: करोड़ों रुपये की जमीन अतिक्रमण से कराई आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: करोड़ों रुपये की जमीन अतिक्रमण से कराई आजाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर करोड़ों रुपये की सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ स्टाफ ने जेसीबी लाकर अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ दिया। इस अवसर पर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विपिन व्यास ने जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
सीएचसी की दीवार के साथ लगी सब्जियों की दुकानों को भी हटा दिया गया। इसके अलावा नगर पालिका सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ दिया गया। सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण सहन नही किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान कई बार चलाया जा चुका है, लेकिन अतिक्रमण हटाने के कुछ घंटों बाद ही पुनः अतिक्रमण कर लिया जाता है। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुनः अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।