{"_id":"615c59b38ebc3e4871056244","slug":"demolition-squad-returned-without-action-amid-protests-faridabad-news-noi6086949153","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच बिना कार्रवाई के लौटा तोड़फोड़ दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच बिना कार्रवाई के लौटा तोड़फोड़ दस्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। बाईपास रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण के बीच आ रहे अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए पहुंचा एचएसवीपी का तोड़फोड़ दस्ता लोगों के भारी विरोध के कारण बैरंग लौट आया। ऐसे में अधिकारियों ने लोगों को घर खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया है। इसके बाद भी यदि घरों को खाली नहीं किया तो कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। बाईपास रोड को चौड़ा कर 12 लेन किया जाना है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लगभग 70 मीटर चौड़ी जमीन की मांग की हैै। रोड की जमीन के कुछ हिस्से में काफी अवैध निर्माण बने हुए हैं। इन निर्माणों को हटाने की जिम्मेवारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की है। प्राधिकरण की तरफ से निर्माणों को चिह्नित उन्हें तोड़फोड़ की योजना बनाई गई है।
इसके तहत एचएसवीपी का तोड़फोड़ दस्ता मंगलवार को बाईपास रोड पर सेक्टर 17के पास अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए पहुंचा। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई शुरू होने से पहले ही इसका विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने कोर्ट से स्टे लिया हुआ, इसलिए उनके निर्माण न तोड़े जाएं। विरोध के बाद प्राधिकरण ने मंगलवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई टाल दी और लोगों को दो दिन का समय देकर खुद ही निर्माण हटाने के लिए कहा है। एचएसवीपी सर्वे ब्रांच के जेई प्रेम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं हो सकी है। लोगों को बुधवार को कार्यालय में बुलाया गया है। बैठक के बाद तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू की जाएगी।