{"_id":"6103d99d8ebc3ebf36735723","slug":"demand-to-change-drinking-water-line-in-green-field-colony-faridabad-news-noi596508267","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पेयजल लाइन बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पेयजल लाइन बदलने की मांग
विज्ञापन
फरीदाबाद। बारिश में ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोगों को जलभराव से राहत मिली है। वहीं शुक्रवार को निगमायुक्त से मिलकर पेयजल की समस्या को देेखते हुए नई लाइन डलवाने की मांग की है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले अंडरपास में बारिश के दिनों में पानी भरा रहने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी, लेकिन अब पंप लगने से पानी कुछ समय बाद निकल जाता है। जिससे राहत मिली है। वहीं निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने अगले वर्ष तक अंडरपास समस्या का स्थायी समाधान निकलवाने का भी भरोसा दिया है।
प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने पेयजल की समस्या को देखते हुए पाइप लाइन बदलवाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि लाइन पुरानी होने के कारण आए दिन कोई न कोई गड़बड़ी आ जाती है। मरम्मत करने में तीन-चार दिन लग जाते हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर विरेंद्र भड़ाना, वीके टंडन, विजय चावला, विक्रम शर्मा आदि मौजूद थे।