फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delay in removing the car, then attacked with a furrow

कार हटाने में देरी की तो फरसे से हमला

Sat, 21 Aug 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Delay in removing the car, then attacked with a furrow
फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बड़खल प्याऊ के पास कार हटाने में देरी करने पर बदमाशों ने चार युवकों पर फरसे से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने कार सवारों पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गाजीपुर निवासी रवि भड़ाना ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने दोस्त बंटी, सौरभ और अजय के साथ अपनी कार से गुरुग्राम से फरीदाबाद आ रहा था। बड़खल प्याऊ के पास पानी की बोतल खरीदने के लिए उन्होंने एक दुकान के सामने कार रोकी। इस दौरान कुछ युवक जीप में वहां आ पहुंचे। उनमें से एक युवक ने रवि से उनकी कार हटाने को कहा।
विज्ञापन

रवि ने कहा कि वह पानी पीकर निकल रहे हैं। कार हटाने में देरी होने पर जीप सवार युवक भड़क गए। एक युवक ने जीप में रखा फरसा निकाल लिया। अन्य साथियों ने डंडे लेकर रवि व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। एक युवक ने उन्हें पिस्टल भी दिखाई। आस-पास के लोगों को एकत्रित होता देखा आरोपी भाग गए। पूछताछ में सामने आया कि हमलावरों में जावेद व शाबिर नाम के युवक शामिल थे। अन्य आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed