{"_id":"667f7d72279eaa178a00e478","slug":"deadly-attack-on-a-supporter-of-cabinet-minister-moolchand-sharma-in-faridabad-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के करीबी पर जानलेवा हमला, गला रेता; इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के करीबी पर जानलेवा हमला, गला रेता; इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
Sat, 29 Jun 2024 08:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:50 AM IST
सार
फरीदाबाद की जनता कॉलोनी में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के खास समर्थक रवि भगत पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि दो युवकों ने उसका गला रेत दिया। गंभीर हालत में उसे एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद की जनता कॉलोनी स्थित काली मंदिर के पुजारी युवक रवि भगत पर शुक्रवार देर रात दो युवकों ने चाकुओं से जानलेवा हमला किया है। युवक का गला रेतने से पहले हमलावरों ने धार्मिक उन्माद वाला एक नारा भी लगाया था। घायल रवि भगत को गंभीर हालत में फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सारन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, रवि को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का खास समर्थक बताया गया है।
विज्ञापन
रवि भगत कॉलोनी के एक मंदिर पर पुजारी है। वह रात को मंदिर के पास चारपाई पर सो रहा था। तभी कुछ युवक आए और पहले उन्होंने धार्मिक उन्माद का नारा लगाया और उसके बाद उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने हमलावरों को इस तरह के नारे लगाते हुए सुना था। वहीं, नूंह दंगे के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने जनता कॉलोनी के पास हिंदू सभा बुलाई है। इसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सारन थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि हमला जरूर किया गया है लेकिन धार्मिक उन्माद वाली बात सामने नहीं आई है घायल की हालत अब ठीक बताई जा रही है पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह हमला रंजिश के तहत किया गया है। हमलावरों के गिरफ्तार होने के बाद ही रंजिश का पता लगेगा।
विज्ञापन