फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Markets bustle for Karwa Chauth; excitement among newlywed women observing the fast for the first time.

Faridabad News: करवाचौथ पर बाजारों में रौनक, पहली बार व्रत रख रहीं नवविवाहिताओं में उत्साह

Tue, 27 Oct 2026 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Markets bustle for Karwa Chauth; excitement among newlywed women observing the fast for the first time.
दुकानों पर सजी डिजाइनर पूजा थालियां, रंग-बिरंगे करवे और आकर्षक छलनी महिलाओं को लुभा रहे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। करवाचौथ को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पहली बार पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं में इसको लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। नवविवाहिताएं खरीदारी से लेकर इस व्रत के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
इस व्रत को रखने वाली महिलाओं की वजह से बाजारों में पूरी रौनक है। दुकानों पर सजी डिजाइनर पूजा थालियां, रंग-बिरंगे करवे और आकर्षक छलनी महिलाओं को लुभा रहे हैं। बाजार में डिजाइनर थालियां उपलब्ध हैं। वहीं, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वाले आर्टिस्ट के यहां भी बुकिंग कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने से लेकर सोलह शृंगार तक की तैयारियों में महिलाएं जुटी हुई हैं। पूजा सामग्री की दुकानों पर करवाचौथ स्पेशल थाली सेट और सजावटी करवे की मांग अधिक है। बाजार में सामान्य थालियों के साथ डिजाइनर और सजावटी थालियों के विकल्प भी मौजूद हैं। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों में भी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके से आते हैं कपड़े और शृंगार का सामान
पहली करवाचौथ पर मायके से सामान आने की परंपरा भी महिलाओं के लिए खास महत्व रखती है। इसमें करवा, कपड़े और शृंगार का सामान शामिल होता है। वहीं, ससुराल में सास अपनी पुत्रवधू को उपहार देती हैं। बदलते समय के साथ अब कई महिलाएं पहला करवाचौथ मायके के बजाय ससुराल में ही मनाती हैं। ऐसे में परंपराओं के साथ खरीदारी और तैयारियों का उत्साह भी बना रहता है। बाजारों में बढ़ती रौनक बता रही है कि महिलाओं ने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
शादी के बाद पहली करवाचौथ मनाने जा रहीं महिलाओं के लिए यह त्योहार खास है। वे व्रत की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं। एक नवविवाहिता ने बताया कि शादी के बाद यह उनकी पहली करवाचौथ है। इसके लिए उन्होंने विशेष पूजा थाली खरीदी है। बाजारों में भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए उन्होंने पहले ही मेहंदी की बुकिंग करा ली, ताकि त्योहार के दिन जल्दबाजी न करनी पड़े।

क्या कहती हैं महिलाएं
पहली बार करवाचौथ का व्रत रखना हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास और उत्साह से भरा होता है। इस व्रत की शुरुआत सुबह सरगी खाने से होती है।
- मोनिका, फतेहपुर बिल्लाैच

पति की लंबी आयु के लिए पहली बार व्रत रखूंगी। इसको लेकर उत्साह बना हुआ है। कई दिनों से व्रत की तैयारियों में जुटी हूं। मम्मी से भी इस व्रत के बारे में जानकारी जुटाई है।

- श्रद्धा भाटिया, एनआईटी-दो

करवाचौथ का व्रत हर महिला के लिए खास होता है। मेरे लिए भी यह खास पल होगा। इसके लिए खरीदारी पूरी हो चुकी है। व्रत को लेकर सभी महिलाओं में खासा उत्साह बना रहता है
- डॉ. शैफाली गुप्ता, बल्लभगढ़

यह हमारी अनोखी परंपरा है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। मैं पहली बार यह व्रत रखूंगी। मेरे के लिए खास पल होगा।
प्राची भाटिया , ग्रेटर फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed