{"_id":"6643a54fd43a45b0a80d7583","slug":"dcp-nit-kuldeep-singh-took-out-flag-march-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24610-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह ने निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन
संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोक चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने आईटीबीपी के साथ मिलकर एनआईटी जोन में फ्लैग मार्च निकाला। इसका नेतृत्व डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लोगों को जागरूक किया।
फ्लैग मार्च का काफिला सहायक पुलिस आयुक्त मुजेसर की निगरानी में डीसीपी एनआईटी कार्यालय से शुरु हाेकर डबुआ चौक, 27 फुट रोड़, गंगाराम देवता, चुंगी नंबर 17, वापस डबुआ चौक, श्री राम स्कूल, सरूरपुर चौक, पाली चौक, पखाल, पावटा, धौज, टिकरी खेड़ा, फिरोजपुर कला, सिकरोना और राजीव कॉलोनी से होते हुए सेक्टर 58 पर संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने डबुआ, धौज, सेक्टर 58 इत्यादि इलाकों में स्थित संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को भी निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर आईपीबीटी की तरफ से अर्ध सैनिक पुलिस बल की कंपनी के साथ एनआईटी जोन के एसीपी मुजेसर महेश श्योराण, एनआईटी जोन के थाना व चौकी प्रभारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।