फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dainik Yatri Sangh submitted a memorandum to run the train

दैनिक यात्री संघ ने रेल चलाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Sun, 10 Jan 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dainik Yatri Sangh submitted a memorandum to run the train
दैनिक यात्री संघ ने रेल चलाने के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद। यात्री रेल को शुरू करने की मांग को लेकर रविवार को नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) और दैनिक यात्री संघ ने संयुक्त रूप से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने रेल यातायात को बहाल करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शाखा सचिव देवेंद्र सिंह ने की।

एनआरएमयू दिल्ली मंडल के कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफीक ने बताया कि सभी प्रकार की परिवहन सेवाएं चालू हो गई है और ट्रेनों को संचालन शुरू हो गया है, लेकिन ईएमयू ट्रेन अभी तक नहीं चली गई है। ईएमयू से पलवल, फरीदाबाद के करीब 45 हजार दैनिक यात्री प्रतिदिन सफर करते थे। पूरा देश अब अनलॉक में शामिल हो गया है। ईएमयू को अभी तक बहाल नहीं किया है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस, मेट्रो और ऑटो में से ट्रेन सबसे सस्ता परिवहन का साधन है। मात्र 10 रुपये दिल्ली तक पहुंच जाता है। बस से दिल्ली पहुंचने में 40-45 रुपये और मेट्रो में 60 रुपये लगते हैं। यात्री रेल शुरू कराने की मांग को लेकर उन्होंने रेल मंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि दो जनवरी से रेल बचाओ, देश बचाओ पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत निजीकरण का विरोध किया जा रहा है और इसे लेकर आंदोलन चलाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए रेल बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया है। इसका संयोजक शिवदत्त शर्मा को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed