फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   vip treatment to inspector amit

पत्रकार पूजा तिवारी मामले में आरोपी इंस्पेक्टर अमित को मिल रही वीआईपी ट्रीटमेंट

Wed, 11 May 2016 01:50 PM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 11 May 2016 01:50 PM IST
सार

  • अमित को मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट
  • पुलिस रख रही फूंक फूंक कर कदम 
  • रोजाना शेविंग व नहाने सहित मीडिया से बात करने की दी छूट

विज्ञापन
vip treatment to inspector amit
अदालत जाते हुए इंस्पेक्टर अम‌ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्रकार पूजा तिवारी की मौत के मामले में आरोपी अमित को पुलिस प्रशासन की ओर से वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। अमित को भले ही विभाग ने निलंबित कर दिया है, लेकिन उसे  अब भी सारी सुविधाएं मिल रही हैं। 

विज्ञापन


चार दिन की रिमांड के दौरान अमित हमेशा पुलिस के सुरक्षा घेरे में रहा, यहां तक कि उसकी मीडिया से भी खास बातचीत कराई गई। रिमांड के दौरान अमित की सेहत और आराम का पूरा खयाल रखा गया।
विज्ञापन


आम आरोपियों के विपरीत अमित को शेविंग, रोजाना नहाने और कपड़े बदलने की सुविधा रिमांड के दौरान भी उपलब्ध कराई गईं। आम आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस की ओर से सिर्फ दो से तीन पुलिसकर्मी ही लाते और ले जाते हैं, जबकि अमित को दो जिप्सी की एस्कॉर्ट के साथ कोर्ट तक लाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब बीस पुलिसकर्मी उसके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर चलते नजर आए

vip treatment to inspector amit
इंस्पेक्टर अमित - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

करीब बीस पुलिसकर्मी उसके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर चलते नजर आए। हाई प्रोफाइल केस होने की वजह से पुलिस इस मामले में  फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। निलंबित इंस्पेक्टर की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए भारी फोर्स तैनात की गई है।

यहां तक कि न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के लिए उसे आम आरोपियों की तरह बस में नहीं बल्कि दो जिप्सियों के एस्कॉर्ट में वीआईपी तरीके से ले जाया गया। पूजा के हितैषियों को आशंका है कि अमित को जेल में भी आम कैदियों से अलग रख वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाएगा।

पहले भी हो चुके हैं हाई प्रोफाइल केस

vip treatment to inspector amit

पहले भी हो चुके हैं हाई प्रोफाइल केस
पत्रकार पूजा के ममले से पहले भी शहर में कई हाईप्रोफाइल केस हुए हैं, लेकिन पुलिस ने किसी को भी इस तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया। हत्या के आरोप में पकड़े गए पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला को भी न्यायिक हिरासत में आम कैदियों की तरह बस में जेल भेजा गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नकली ओएसडी बनकर लोगों के  साथ धोखाधड़ी के आरोप में पकड़े गए हाई प्रोफाइल आरोपी को भी मात्र दो पुलिसकर्मियों ने ही कोर्ट में पेश किया था। बल्लभगढ़ में हाई प्रोफाइल किडनी कांड में पकड़े गए डॉ. अमित को भी मात्र दो पुलिसकर्मियों ने ही कोर्ट में पेश किया था और बस में ही आम बंदियों के साथ नीमका जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed