{"_id":"5a8d50234f1c1ba3268bb6bf","slug":"three-youth-arrested-for-assaulting-police-havildar-in-fardabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" नशे में तीन युवकों ने हवलदार से पहले की मारपीट फिर फाड़ डाली वर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में तीन युवकों ने हवलदार से पहले की मारपीट फिर फाड़ डाली वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Feb 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड थाने के अंतर्गत शूटिंग रेंज के पास दो गाड़ियों की भिड़ंत होने पर मौके पर पहुंचे हवलदार के साथ ही एक पक्ष के तीन युवकों ने मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग दो मामले दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से नीमका जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सूरजकुंड थाने में तैनात हवलदार शमशेर सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि शूटिंग रेंज रोड पर जंगल फाउल के पास एक होंडा सिटी कार सवार युवकों ने एक पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी है और चालक के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने युवकों से बात करना चाही तो उनके साथ भी बदतमीजी से बोलने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। उन्होंने इसकी सूचना थाने में तो थाने और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तीनों को काबू किया गया।
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने शराब पी हुई थी। युवकों के नाम तुकलकाबाद निवासी अजीत, दिनेश और रवि हैं। थाना सूरजकुंड पुलिस ने हवलदार शमशेर सिंह व पिकअप चालक नज्जू की की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा पहुंचे, लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करना, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत दो मामले दर्ज किए हैं।