फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   journalist pooja tiwari posted a status on Facebook about what to do in love

सुसाइड से छह महीने पहले पूजा ने फेसबुक पर लिखा था, ‘खुदकुशी कर लूं या इश्क’

Fri, 06 May 2016 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 06 May 2016 03:55 PM IST
सार

  • अमित और अमरीन के बयानों में विरोधाभास
  • मांगा था मशविरा, ‘खुदकुशी कर लूं या इश्क’
  • सोशल मीडिया पर उठने लगी न्याय की मांग
  • पोस्ट से लग रहा है कि पूजा काफी बेचैन थी

विज्ञापन
journalist pooja tiwari posted a status on Facebook about what to do in love

विस्तार

इंस्पेक्टर अमित कुमार ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि वह घटना के वक्त कमरे में था और पूजा से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वह कमरे से तेजी से निकली और बालकनी की ग्रिल से लटक गई। मैने उसे बचाने की कोशिश की।

विज्ञापन


उसे हाथ देकर सहारा दिया, लेकिन वह फिसल गई। चूंकि उसने जरूरत से ज्यादा ड्रिंक कर रखी थी। उधर पूजा की सहेली अमरीन खान ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि अमित के कमरे में आने के बाद कुछ देर में ही वह सोफे से उठकर दूसरे कमरे में चली गई।
विज्ञापन


कमरे की कुंडी लगाने वाली ही थी कि अमित ने उसका दरवाजा खटखटाया और कहा कि पूजा ने बालकनी से छलांग लगा ली है, जल्दी बाहर आओ।

अमित का पूजा के बालकनी से लटकने का बयान देना और घटना के दौरान अमरीन से छलांग लगाने की बात करना विरोधाभास लग रहा है।

मौत से छह महीने पहले पूजा तिवारी ने सोशल साइट पर किया था पोस्ट

journalist pooja tiwari posted a status on Facebook about what to do in love

पत्रकार पूजा तिवारी ने अपनी मौत से छह महीने पहले सोशल साइट पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उसने लिखा था कि ‘एक मशविरा चाहिए-खुदकुशी कर लूं या इश्क’। उसके 31 साथियों ने इसे लाइक भी किया था और सुझाव भी दिए थे।

शायद ही किसी को पता था कि पूजा द्वारा पोस्ट की गई ये बात एक दिन सच साबित होगी। अब सोशल मीडिया पर भी उसके लिए न्याय की मांग उठने लगी है। 24 नवंबर, 2015 को पूजा ने किस मकसद और परिस्थितियों में ये पोस्ट किया था किसी को पता नहीं है, लेकिन उसके द्वारा किए गए कई पोस्ट से यह साफ लग रहा है कि वह काफी समय से बेचैन और परेशान थी।

31 दिसंबर, 2015 को भी अपने फेसबुक पर पूजा ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उसने लिखा था कि ‘रेत से उड़ती कितनी यादें देख चुकी, अब रेगिस्तान की रेत थमने को है। कितनी सीप सी यादें मैं चुन चुकी, अब सीप का संग्रह लुप्त होने को है’। इन पोस्ट से उसकी वेदना का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed