{"_id":"573b35184f1c1b5316ac78be","slug":"crook-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करके भागे बदमाश, गांव वालों ने दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग करके भागे बदमाश, गांव वालों ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 18 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
तिगांव स्थित सदपुरा रोड एक मकान में वारदात को अंजाम देने की नीयत से मंगलवार रात को घुसे पांच-छह बदमाश मकान मालिक की नींद खुलने पर भाग निकले। इस दौरान एक युवक ने बदमाशों को देख लिया। जान बचाने की नीयत से बदमाश हवाई फायर कर भागे।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर गांव वाले जाग गए और एक बदमाश को दबोच लिया। सदर पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इनकार कर रही है। मकान मालिक संजय ने बताया कि मंगलवार बिजली नहीं होने की वजह से उनके परिवार के सदस्य घर के आंगन में सो रहे थे।
विज्ञापन
रात दो बजे के बाद पांच-छह हथियारबंद बदमाश उनके घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। खटपट होने पर उनकी आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। उनके मुताबिक चिल्लाहट सुनकर सभी बदमाश वापस हो गए।
विज्ञापन
इधर पास ही रहने वाले कपिल ने बताया कि उसने रात में पांच-छह हथियारबंद लोगों को संजय के घर की ओर से भागते हुए देखा तो शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही सारे गांव के लोग जाग गए। घेराव किया गया तो एक बदमाश पकड़ में आ गया।
लोगों ने पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गांव वालों का कहना है कि इलाके में कोई गिरोह सक्रिय है जो वारदात अंजाम देने की फिराक रात को घूमते हैं। एसएचओ तिगांव ने हवाई फायर की बात से इनकार किया, उन्होंने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।