फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   beaten to death for not paying 1500 of wages, police arrests the accuse

मजदूरी के 15 सौ रुपये नहीं देने पर पीट-पीट कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2018 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 21 Feb 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
beaten to death for not paying 1500 of wages, police arrests the accuse
crime

मजदूरी नहीं देने पर राज मिस्त्री की हत्या करने के दोनों आरोपियों को पुलिस की क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मजदूरी के पंद्रह सौ रुपये नहीं देने पर उन्होंने राजमिस्त्री निरंजनराम को पीटा था। इस दौरान उसका सिर दीवार में जा लगा था। इससे बाद में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


मूलरूप से गांव कसीना, छपरा बिहार निवासी निरंजनराम यहां इस्माइलपुर में अपने गांव के ही रोहित के साथ किराए पर रहता था। निरंजनराम राज मिस्त्री का काम करता था। कुछ दिन पहले उसने एक मकान बनाने का ठेका लिया था। उसके साथ मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी पप्पू दास व सीतामढ़ी, बिहार निवासी राजू दास मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


रोहित ने पुलिस को बताया था कि गत 10 फरवरी रात को पप्पू व राजू ने निरंजनदास के साथ झगड़ा किया और पीटा। शोर सुनकर रोहित की मां मंजू वहां पहुंची तो दोनों निरंजन को अपने साथ लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन सुबह निरंजन वापस कमरे पर आया तो उसकी तबियत खराब थी। उसने बताया कि मजदूरी के पैसों को लेकर पप्पू और राजू ने यमुना किनारे जंगल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की है। रोहित ने उसे दवा दिलवा दी। तबियत बिगड़ने पर रोहित ने निरंजन राम को बीके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।


इलाज के दौरान 13 फरवरी को निरंजन की मौत हो गई। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने रोहित की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed