{"_id":"5c4a0a43bdec22739d5371d0","slug":"91548356163-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, पीछा करने पर गाड़ी छोड़ भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गो तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, पीछा करने पर गाड़ी छोड़ भागे
विज्ञापन

फरीदाबाद। बड़खल चौक पर नाकेबंदी के दौरान गो तस्करों ने पुलिस टीम व गोरक्षकों पर फायरिंग करते हुए स्कोर्पियो गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व गोरक्षकों ने एक तरफ कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस टीम ने गो तस्करों का पीछा किया तो वे अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी में से पांच गायों को बरामद किया, जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी। स्कोर्पियो गाड़ी में से पांच कारतूस के खोखे व पत्थरों से भरा बोरा भी बरामद किया है।
थाना ओल्ड फरीदाबाद दी शिकायत में नत्थू कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी विकास शर्मा ने बताया कि वह गोरक्षक दल से जुड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे उनके साथी अशोक बाबा को जानकारी मिली कि गो तस्कर ओल्ड फरीदाबाद और बड़खल इलाके में गाय चुराने आने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर उन्होंने क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम के साथ मिल कर बडख़ल पुल के पास राजमार्ग पर नाका लगाया। थोड़ी देर बाद ही एक स्कोर्पियो गाड़ी आई, जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया।
मगर चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो तस्करों ने फायरिंग की और थोड़ी आगे जाकर आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। तस्करों की गाड़ी से पुलिस ने पांच गाय बरामद की, इनमें से मृत थी। पुलिस को गाड़ी में पांच खोल और नुकीले पत्थरों से भरी बोरी भी मिली। जांच अधिकारी एएसआई रणजीत ने बताया कि आरोपितों की पहचान टिमानी, गफ्फार, भोला, काले और जावेद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।