{"_id":"5bdf1824bdec22697652b1a7","slug":"91541347364-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचाधारी बदमाश दो घोड़ियां लूट ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचाधारी बदमाश दो घोड़ियां लूट ले गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। पशु तस्करों की नजर अब घोड़े-घोड़ियों पर भी है। शनिवार रात नकाबपोश बदमाश तमंचे के बल पर चौकीदार को बंधक बनाकर एक तबेले से दो घोड़ियां चुरा ले गए।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद निवासी सुनील सलमान बग्घी वालों के यहां घोड़ों की देखभाल और चौकीदारी का काम करता है। सलमान बग्घी वाले ने गड्ढा कॉलोनी स्थित एक प्लॉट में घोड़ों का तबेला बना रखा है।
विज्ञापन
सुनील इसी तबेले में काम करता है। सुनील के अनुसार, शुक्रवार रात घोड़ों को चारा देने के बाद वह भी खाना खा कर सो गया। देर रात एक पिकअप पर सवार पांच छह नकाबपोश लोग तबेले में आए और उसकी कनपटी पर तमंचे की नाल सटा दी।
विज्ञापन
एक बदमाश ने उसके हाथ पांव और मुंह बांध दिया। अन्य बदमाशों ने दो घोड़ियां खोल कर पिकअप पर लादीं और सभी फरार हो गए। किसी तरह छूट कर उसने पड़ोसी और मालिक सलमान को घटना की सूचना दी। एसएचओ खेड़ीपुल इंचार्ज ने बताया कि सुनील की शिकायत पर केस दर्ज कर घोड़ी चोरों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो