फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चोरी होने के बाद फोन लौटाया नहीं जाता, चाहिए तो 5 हजार दो...

चोरी होने के बाद फोन लौटाया नहीं जाता, चाहिए तो 5 हजार दो...

Tue, 04 Sep 2018 07:56 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी होने के बाद फोन लौटाया नहीं जाता, चाहिए तो 5 हजार दो...
चोरी होने के बाद फोन लौटाया नहीं जाता, चाहिए तो 5 हजार दो...
विज्ञापन


फरीदाबाद। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि फोन चोरी करने के बाद उस पर आए पीड़ित के फोन को न केवल उसने सुना, बल्कि फोन लौटाने की एवज में पांच हजार रुपये भी मांगे। बाद में चार हजार रुपये में सौदा हुआ। इतना ही नहीं मोबाइल चोर ने कहा कि यदि पुलिस या किसी और को साथ लेकर आया तो अच्छा नहीं होगा। अपना मोबाइल वापस लेने के बाद पीड़ित जब पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को पीड़ित ने पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो से मुलाकात कर शिकायत दी। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।
सेक्टर-21ए निवासी जगन्नाथ गौतम ने बताया कि वह 21 अगस्त को अपने एक मित्र कमलकांत शर्मा के साथ गांव फतेहपुर चंदीला के साथ लगती मंडी में सब्जी लेने के लिए गए थे। थोड़ी देर बाद उन्हें पता चला कि उनकी जेब में मोबाइल फोन नहीं है। इस पर उनके मित्र कमलकांत शर्मा ने उनका नंबर डायल किया। काफी देर फोन मिलाने के बाद एक युवक ने फोन उठाया तो जगन्नाथ गौतम ने फोन लौटाने की बात कही। इस पर उस युवक ने कहा कि फोन चोरी करने के बाद लौटाया नहीं जाता है। काफी कहने के बाद उसने फोन लौटाने की एवज में पांच हजार रुपये की मांग की। फोन पर बातचीत के दौरान युवक ने उन्हें फतेहपुर चंदीला गांव में बुलाया और कहा कि यदि पुलिस या किसी और को साथ लेकर आए तो अच्छा नहीं होगा। जगन्नाथ के अनुसार, वे और उनका मित्र गांव में जाकर उस युवक को चार हजार रुपये देकर वापस लेकर आए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सेक्टर-21डी चौकी में शिकायत दर्ज करवानी चाही, मगर उन्होंने कहा कि अब फतेहपुर चंदीला गांव का क्षेत्र एनआईटी थाने में चला गया है। वे एनआईटी थाने पहुंचे तो वहां उन्हें उस दिन एएसआई कैलाश ड्यूटी पर मिले। जगन्नाथ गौतम का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद एएसआई कैलाश ने यह कहते हुए एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया कि आप कई दिन बाद आए हैं और अब मामला दर्ज नहीं होगा। जगन्नाथ गौतम ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो से मुलाकात कर शिकायत की। पूरी बात सुनने के बाद पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को देने और एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई, इसकी जांच करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन चुराने के आरोपी के से फोन पर हुई बातचीत जगन्नाथ गौतम के फोन में रिकार्ड हो गई। फोन पर बातचीत के दौरान पता चल रहा है कि चोर मोबाइल फोनों का काफी जानकार है। उसने जगन्नाथ गौतम को बताया कि उनका एस-6 फोन है, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है और वह उसे विदेश से लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed