फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दो से मोबाइल फोन, एक महिला के गले से सोने की चेन झपटी

दो से मोबाइल फोन, एक महिला के गले से सोने की चेन झपटी

Sat, 28 Jul 2018 07:00 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
दो से मोबाइल फोन, एक महिला के गले से सोने की चेन झपटी
तीन लोगों से मोबाइल और चेन झपटी
विज्ञापन

फरीदाबाद। झपटमारों ने अलग-अलग स्थानों पर दो युवतियों से मोबाइल फोन और एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनआईटी दो निवासी सोनी कुमारी ने थाना एनआईटी में मामला दर्ज करवाया है कि वह एनआईटी पांच में किसी काम से आई थी। इस दौरान एक युवक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। वहीं, दूसरी घटना में ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी रुचिका शर्मा के अनुसार, चार्मवुड विलेज के गेट पर स्कूटी सवार दो युवक उसके हाथ मोबाइल छीन कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं। इसी तरह सेक्टर-28 में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। सेक्टर-28 निवासी पूजा गोयल ने पुलिस को बताया कि स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर झपटमारों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed