{"_id":"5ae5cd8c4f1c1b5f098b7237","slug":"91525009804-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त स्वास्थ्य कैंप की आड़ में चल रहा था गर्भपात का अवैध धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुफ्त स्वास्थ्य कैंप की आड़ में चल रहा था गर्भपात का अवैध धंधा
Updated Sun, 29 Apr 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त शिविर के नाम पर चल रहा था गर्भपात कराने का अवैध धंधा
बल्लभगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर 23 स्थित पल्स पॉली क्लीनिक में मुफ्त कैंप के नाम पर चलाए जा रहे गर्भपात कराने के अवैध कारोबार को पकड़ा। टीम ने क्लीनिक संचालक अब्दुल कादिर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। अब्दुल कादिर खुद को बीयूएमएस बता रहा था लेकिन उसकी डिग्री अवैध पाई गई।
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव भगत ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सेक्टर 23 स्थित पल्स पॉली क्लीनिक में गर्भपात कराने का अवैध कारोबार चल रहा है। इस पर रविवार को उन्होंने बल्लभगढ़ एसएमओ डॉ. मान सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की। टीम को क्लीनिक से गर्भपात में इस्तेमाल की जाने वाली दवा काफी मात्रा मेें बरामद हुई। संचालक ने अपना नाम दिल्ली निवासी अब्दुल कादिर और बीयूएमएस की डिग्री धारक बताया। वह अपनी डिग्री नहीं दिखा पाया। बताया कि एक माह पहले ही उसने चैरिटी क्लीनिक खोला है। डिग्री नहीं दिखा पाने पर टीम ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएमओ डॉ. मान सिंह ने बताया कि पल्स पॉली क्लीनिक में मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप के नाम पर अवैध रूप से गर्भपात किए जा रहे थे। संचालक अब्दुल कादिर के खिलाफ आईएमए एक्ट सहित धोखाधड़ी आदि की धाराओं में केस दर्ज कराया जाएगा।