फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   डेमो देने के बहाने घर साफ कर गई महिलाएं

डेमो देने के बहाने घर साफ कर गई महिलाएं

Mon, 29 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो देने के बहाने घर साफ कर गई महिलाएं

विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुभम अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड डीआईजी देवप्रकाश के घर घरेलू सहायिका की नौकरी के लिए डेमो देने आई दो महिलाएं उन्हें लाखों की चपत लगा गईं। दोनों महिलाएं घर से करीब 1.37 लाख रुपये नकद के अलावा सोने के जेवर चोरी कर ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुभम अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड डीआईजी देवप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें घरेलू सहायिका की जरूरत थी। रविवार को दो महिलाएं उनके घर में काम की तलाश में आई। इनमें एक ने अपना नाम पूजा और दूसरी ने निशा बताया। दोनों ने देवप्रकाश से कहा कि वे आज उनके घर में काम करके डेमो दे देती हैं। देवप्रकाश उनकी बातों में आ गए। दोपहर में वे किसी काम से घर से बाहर चले गए। घर में उनकी पत्नी व बेटी थी। वे भी खाना खाकर आराम करने के लिए अपने कमरे में लेट गई। थोड़ी देर बाद जब देवप्रकाश लौटे तो पूजा और निशा घर में नहीं थी। इस दौरान जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखी नकदी व जेवर गायब है। देवप्रकाश के अनुसार दोनों उनके घर से 1.37 लाख रुपये नकद, सोने की दो चेन, एक पेंडेंट, एक माला व अन्य सामान चुरा ले गई। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed