{"_id":"5c44964ebdec224e21134525","slug":"51547998798-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकुंतला गोयल के परिजनों से मिलने मिलने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शकुंतला गोयल के परिजनों से मिलने मिलने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शकुंतला गोयल के परिजनों से मिलने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री
फरीदाबाद। अज्ञात हमलावरों की गोली से मौत का शिकार हुई शकुंतला गोयल के परिजनों से मिलने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर रविवार को बल्लभगढ़ स्थित उनके घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही हत्यारों को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके से ही पुलिस आयुक्त को फोन कर मामले की जांच सीआईए को सौंपने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त संजय कुमार से फोन पर ही कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिजनों को आश्वासन दिया कि यदि एक दो दिन में सार्थक परिणाम नहीं आए तो सीआईए को लगाया जाएगा। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली और जल्द ही हत्यारों को सामने लाने का आश्वासन दिया। गोयल को 12 जनवरी की सुबह अज्ञात बदमाशों ने उस समय गोली मार दी थी जब वह दूध लेकर घर लौट रही थीं। सिर में गोली फंसी लगने से बुरी तरह घायल शकुंतला की मौत तीन दिन बाद इलाज के दौरान हो गई थी। केंद्रीय मंत्री के साथ स्थानीय पार्षद दीपक चौधरी भी मौजूद रहे।