फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सामूहिक दुष्कर्म मामला : पीड़िता ने तीन जजों के सामने की आरोपियों की पहचान

सामूहिक दुष्कर्म मामला : पीड़िता ने तीन जजों के सामने की आरोपियों की पहचान

Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म मामला : पीड़िता ने तीन जजों के सामने की आरोपियों की पहचान

विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म मामला : पीड़िता ने तीन जजों के सामने की आरोपियों की पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों की शुक्रवार को जिला जेल में शिनाख्त परेड करवाई। पीड़िता ने तीन जजों के सामने चारों आरोपियों की पहचान की। चारों की पहचान सेक्टर-3 निवासी भूरा, मौसिम, तालीम और शाहरुख के रूप में हुई है। पुलिस चारों को अब पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
सेक्टर-7 थाना क्षेत्र के एक अंतर्गत एक सेक्टर में रहने वाली 21 वर्षीय युवती मंगलवार रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान उसका सहकर्मी वहां मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों मोटरसाइकिल पर आईएमटी की तरफ घूमने निकल गए। इस दौरान वहां चार युवक आ गए और उन्होंने युवती के सहकर्मी के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। आरोपी युवती को झाड़ियों में खींच ले गए और उसके साथ चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रेवाड़ी में मेधावी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदेश में मचे बवाल को देखते हुए पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने मामले की जांच के एसआईटी गठित कर सात टीमों को लगाया हुआ था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म कांड में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मगर शिनाख्त परेड करवाने से पहले पुलिस आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने अदालत से अनुमति लेकर जिला जेल नीमका में उनकी शिनाख्त परेड करवाई। पीड़िता ने शुक्रवार शाम को जेल में तीन जजों के सामने आरोपियों की पहचान की। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि अब पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दुष्कर्म कांड में शामिल आरोपियों की पहचान भूरा और उसके तीन साथियों मौसिम, तालीम और शाहरुख के रूप में हुई है। शिनाख्त परेड के बाद पुलिस आयुक्त ने जांच अधिकारी को इस मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट तैयार कर अदालत में दाखिल करने को कहा है ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का सहकर्मी बनेगा गवाह
घटना के बाद युवती के परिजनों ने उसके सहकर्मी पर आरोपियों के साथ शामिल होने का शक जताया था। मगर जांच के बाद पुलिस ने उसे क्लीनचिट दे दी थी। अब पुलिस पीड़िता के सहकर्मी को इस मामले में गवाह बनाएगी। घटना के दौरान आरोपियों ने युवती के सहकर्मी को भी बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed