फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   परीक्षा में फेल होने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

परीक्षा में फेल होने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Thu, 07 Jun 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में फेल होने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
परीक्षा में फेल होने पर फांसी लगाई
विज्ञापन


बल्लभगढ़। भगत सिंह कॉलोनी में अपने चचेरे भाई के साथ रह रहे युवक ने बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मूलरूप से गांव सरवार, जिला छपरा बिहार निवासी 18 वर्षीय पिंटू दूबे ने बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा देने के बाद वह अपने चचेरे भाई अमित दूबे के साथ काम की तलाश में बल्लभगढ़ आ गया था। दोनों यहां भगत सिंह कॉलोनी में कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। अमित ने पिंटू को भी जिस कंपनी में खुद काम कर रहा था, वहीं काम पर लगवा दिया। बुधवार को बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आया था। पिंटू ने पता किया तो वह परीक्षा में फेल हो गया था। अमित के अनुसार पिंटू पिछले साल भी फेल हो गया था। इसके चलते वह बुधवार को काम पर नहीं गया। चावला कॉलोनी चौकी प्रभारी एसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शाम को जब अमित काम से लौटा तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी आवाज देने पर भी जब पिंटू ने दरवाजा नहीं खोला तो आस-पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पिंटू गमछे से फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ था। उसे उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पिंटू के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed