{"_id":"5c2e426cbdec22570c2f21b0","slug":"31546535532-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस की तैयारी कर रही छात्रा पर तेजाब डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीबीएस की तैयारी कर रही छात्रा पर तेजाब डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस की तैयारी कर रही छात्रा पर तेजाब फेंका, झुलसा हाथ
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में एमबीबीएस की तैयारी कर रही 12वीं कक्षा की छात्रा पर बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार दो युवक तेजाब (एसिड) डाल कर फरार हो गए। किशोरी का चेहरा दूसरी तरफ था। ऐसे में तेजाब उसके हाथ पर गिरा जिससे हाथ झुलस गया। वारदात उस समय हुई जब किशोरी अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल के आसपास घरों में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
थाना एसजीएम नगर क्षेत्र निवासी पीड़ित किशोरी के पिता डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को उनकी 16 साल की बेटी पड़ोस में ही रहने वाली अपनी सहेली के घर गई थी। शाम करीब 7.30 बजे वह लौट रही थी। जब किशोरी घर में प्रवेश कर रही थी, तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उस पर कुछ तरल पदार्थ फेंका। किशोरी घर के अंदर प्रवेश कर चुकी थी। ऐसे में तेजाब उसके हाथ पर गिरा। इस पर वह तेज दर्द से चिल्ला उठी। परिजन किशोरी को तुरंत डॉक्टर के पास ले गए और उपचार करवाया।
किशोरी के पिता ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। उसमें मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सीसीटीवी काफी दूर लगा होने के कारण मोटरसाइकिल का नंबर नहीं आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।