फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   महिला के परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप

महिला के परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Sat, 05 May 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
महिला के परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
‘षड्यंत्र रच मायके से वापस लाये और बहन-भांजों को जहर दे दिया’

फरीदाबाद। गांव फरीदपुर में महिला रीटा और उसके दो बेटों यश व देव की जहरीला पदार्थ खाने से मौत के मामले में महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई का कहना है कि उनकी बहन व भांजों को षड्यंत्र रच हत्या के लिए ही उन्हें एक माह पहले मायके से वापस लाया गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार शाम को गांव फरीदपुर निवासी रीटा और बेटों 8 वर्षीय यश और 5 वर्षीय देव की संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। शुक्रवार रात को ही मृतका का भाई दीपक व अन्य परिजन गांव बड़पुरा, दादरी, उत्तर प्रदेश से यहां पहुंच गए थे। दीपक ने बताया कि रीटा का पति इंद्रजीत के अलावा सास, ससुर व अन्य परिजन दहेज के लिए रीटा को काफी तंग करते थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसको लेकर दोनों पक्षों की कई बार पंचायत भी हुई और हर बार उसके ससुराल वाले माफी मांग कर उसे अपने साथ ले जाते थे। करीब ढाई साल पहले झगड़ा होने पर वे अपने बहन को दादरी ले गए और वह वहीं रह रही थी। उन्होंने अपने भांजों का भी वहीं के एक स्कूल में दाखिला करवा दिया था।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि करीब एक माह पहले ही रीटा का पति इंद्रजीत व अन्य परिजन दादरी उनके गांव आए थे। पंचायती तौर पर माफी मांग कर उनकी बहन को साथ ले गए और कहा कि दोबारा उसके साथ मारपीट नहीं होगी। उन्होंने उनकी बातों पर विश्वास कर अपनी बहन व भांजों को उनके साथ भेज दिया। दीपक ने बताया कि शुक्रवार शाम को रीटा की ननद का फोन उनके पास और बताया कि तुम्हारी बहन के साथ कोई हादसा हो गया है और यहां आ जाओ। जब वे लोग फरीदपुर पहुंचे तो देखा कि उनके भांजों के शव घर में ही चारपाई पर पड़े थे। घर में कोई मौजूद नहीं था, जो उन्हें अस्पताल ले जाता यानी परिवार के लोगों ने ही उन्हें जहर देकर मारा है और फरार हो गए। रीटा को भी गांव के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर इंद्रजीत, उसके माता-पिता व दो बहनों के खिलाफ हत्या व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शनिवार को महिला व उसके बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवा उनके परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- मित्रपाल सिंह, थाना भूपानी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed