फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बैखोफ बदमाशों के हौंसले बुलंद, दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर स्कोर्पियों लूटी

बैखोफ बदमाशों के हौंसले बुलंद, दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर स्कोर्पियों लूटी

Thu, 10 May 2018 07:04 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
बैखोफ बदमाशों के हौंसले बुलंद, दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर स्कोर्पियों लूटी
टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लूटी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े वारदात करने से भी नहीं घबरा रहे हैं। बृहस्पतिवार को बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर गाड़ियों की सेल परचेज का काम करने वाले एक युवक से स्कॉर्पियो गाड़ी लूट ली और फरार हो गए। आरोपी टेस्ट ड्राइव के बहाने कार गाड़ी लेकर निकले थे। इसके अलावा मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं से सोने की चेन झपट ली। पुलिस सभी मामले दर्ज की उनकी जांच में जुटी है।
आदर्श नगर, बल्लभगढ़ निवासी रोहित का बाईपास रोड सेक्टर-12 में पुरानी गाड़ियों की सेल परचेज का काम है। बृहस्पतिवार दोपहर को उसके ऑफिस पर दो युवक आए और स्कॉर्पियो देखने लगे। इस दौरान उन्होंने रोहित को एक स्कॉर्पियो गाड़ी की टेस्ट ड्राइव करवाने के लिए कहा। रोहित के अनुसार वह भी गाड़ी में उनके साथ बैठ गया। बाईपास रोड पर थोड़ी दूर चलने पर उन दोनों ने एक और युव को गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान रोहित ने तीनों से गाड़ी वापस ले चलने के लिए कहा, मगर वे नहीं माने। इस पर उसे थोड़ा शक हुआ और उसने गाड़ी रोकने के लिए कहा। इस पर पिछली सीट पर बैठे एक युवक ने उसके सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया और पिस्तौल दिखाकर चुपचाप बैठे रहने को कहा। बदमाशों ने रोहित की जेब से छह हजार रुपये भी निकाल लिए। बदमाश उसे कैली गांव के पास गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। रोहित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच, थाना सेंट्रल व थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीन महिलाओं को बनाया निशाना
बैखोफ बदमाशों ने बुधवार व व बृहस्पतिवार को तीन महिलाओं को अपना निशाना बनाया। इसमें वे दो महिलाओं की सोने की चेन झपटने में कामयाब हो गए, जबकि एक महिला की चेन बच गई। पुलिस तीनों मामलों में जांच में जुटी है। सेक्टर-37 निवासी सुशीला भाटी बुधवार को किसी काम से जा रहीं थी। घर से कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकि सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर खड़ी सेक्टर-46 निवासी रेनू गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 6.15 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके घर के आगे से निकले। थोड़ी दूर जाने पर ाउन्होंने मोटरसाइकिल रोक ली और एक युवक उतरकर उनके पास आया। वे कुछ समझ पाती तभी उस युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपटी और मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। इसके बाद इन्हीं बदमाशों ने सेक्टर-21ए में सरोज जैन को अपना निशाना बनाया। सरोज जैन सुबह करीब 6.30 बजे दूध लेकर वापस आ रहीं थी तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनसे पास आकर रुके। पीछे बैठा युवक उनके पास गया और उनके गले से चेन छीनने की कोशिश की, मगर वह कामयाब नहीं हुआ। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। पास ही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूर वहां आ गए तो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed