{"_id":"5cb0c9e5bdec22147057b944","slug":"191555089893-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत
विज्ञापन
विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
फरीदाबाद। एसजीएम नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका का ससुर दिल्ली पुलिस में एएसआई है।
मूलरूप से मानपुर, पलवल निवासी सावित्री की शादी गांव खेड़ीकलां निवासी पवन के साथ हुई थी। सावित्री के पिता गोविंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही सावित्री के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे थे। इस समय उनकी बेटी का परिवार एसजीएम नगर में रह रहा है। बृहस्पतिवार 11 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हालत खराब है और उसे उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया है। जब वे लोग वहां पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर सावित्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एएसआई कमल चंद ने बताया कि मृतका का पति पवन एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर व चार ननदों के खिलाफ मामला आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।